August 7, 2026

कॉमेडी किंग अमलेश नागेश की धमाकेदार वापसी

IMG_2721

संन्यास तोड़कर लौटे अमलेश नागेश, लेकर आ रहे हैं धांसू फिल्म “दंडाकोटुम”

इतेश सोनी रायपुर — छत्तीसगढ़ी सिनेमा के सुपरहिट कॉमेडी स्टार और यूट्यूब सेंसेशन अमलेश नागेश ने कुछ समय पहले फिल्मों से संन्यास लेकर अपने फैंस को झटका दिया था। लेकिन विश्व आदिवासी दिवस पर उन्होंने ऐसा ऐलान किया, जिसने सोशल मीडिया से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक में हलचल मचा दी — अमलेश नागेश की धमाकेदार वापसी!

अपने ही प्रोडक्शन हाउस कोया फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले वे लेकर आ रहे हैं नई फिल्म “दंडाकोटुम” — जिसका मतलब है जंगल का परिवार। यह फिल्म आदिवासी पलायन जैसे गंभीर और संवेदनशील मुद्दे पर आधारित होगी। अमलेश के शब्दों में —
“पुश्तैनी जमीन होने के बावजूद, अपने परिवार को पालने के लिए आदिवासियों को पलायन करना पड़ता है। उनकी इस पीड़ा को पर्दे पर लाना जरूरी है।”

फिल्म का पोस्टर भी रिलीज़ हो चुका है, जिसमें अमलेश नागेश के साथ लावण्या दास मानिकपुरी और उनका बेटा नज़र आ रहे हैं। अचानक हुई इस वापसी पर फैंस गदगद हैं और कह रहे हैं कि उनकी हिट फिल्मों और जबरदस्त फैन फॉलोइंग के बाद “दंडाकोटुम” से दर्शकों की उम्मीदें आसमान पर हैं।

छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में कॉमेडी किंग की वापसी को लेकर चर्चा जोरों पर है और अब सबकी नज़रें इस फिल्म की रिलीज़ डेट पर टिकी हुई हैं।