June 6, 2026

नए कलाकार रामेश्वर साहू का नया प्रेम गीत हुआ रिलीज़, छत्तीसगढ़ के दर्शकों का मिल रहा प्यार

7fc57058-ebd3-447f-beb3-41c52e1788f8

— इतेश न्यूज़ सर्विस, रायपुर

छत्तीसगढ़ के नए उभरते कलाकार रामेश्वर साहू ने अपनी संगीत यात्रा की शुरुआत करते हुए एक और नया कदम बढ़ाया है। हाल ही में उनका नया प्रेम गीत “पिरित के छइंही” यूट्यूब पर रिलीज़ हुआ है, जिसे लोग सराहना के साथ देख रहे हैं। इस गीत को अब तक 10,000 से अधिक व्यूज़ मिल चुके हैं।

“पिरित के छइंही” में उन्होंने प्रेम और भावनाओं को सुंदरता से पिरोया है। गीत को उन्होंने खुद लिखा और अपनी आवाज़ दी है। साथ ही, छम्मा माणिकपुरी की सुमधुर गायकी ने गीत को और भी प्रभावशाली बना दिया है।

गीत के निर्माण में ऋषभ ज्वेलर्स और मैना कपड़ा बाज़ार ने सहयोग किया है। रिकॉर्डिंग ईरा व गीत संगीत मंडल म्यूजिक स्टूडियो, रायपुर में की गई है। संगीत संयोजन में दीपक दास माणिकपुरी और गोपल देवांगन का योगदान रहा है, जिन्होंने इस गीत को सजीव और कर्णप्रिय रूप प्रदान किया।

वीडियो एल्बम की शूटिंग छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध शिव मंदिर, सोमनाथ में की गई है। यह गीत न केवल प्रेम को दर्शाता है, बल्कि छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और प्रकृति से भी दर्शकों को जोड़ता है।

यदि आपने अभी तक रामेश्वर साहू का नया गीत “पिरित के छइंही” नहीं देखा है, तो Rameshwar Sahu Official YouTube Channel पर जाकर जरूर देखें और इस नवोदित कलाकार को अपना सहयोग दें।

You may have missed