मैनपाट में भाजपा सांसद-विधायक प्रशिक्षण वर्ग का भव्य शुभारंभ, ओपी चौधरी हुए शामिल
मैनपाट में भाजपा सांसद-विधायक प्रशिक्षण वर्ग का भव्य शुभारंभ, ओपी चौधरी हुए शामिल
सरगुजा, मैनपाट भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज सरगुजा जिले के मैनपाट में आयोजित भाजपा सांसद-विधायक प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने संगठन की विचारधारा, जनसेवा के प्रति निष्ठा और नीतिगत प्रतिबद्धताओं पर प्रकाश डाला। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण शिविर भाजपा की संगठनात्मक मजबूती और आमजन के प्रति सेवा भाव को और अधिक सशक्त करता है। यह वैचारिक समर्पण केवल भाजपा जैसी पार्टी में ही संभव है।
इस अवसर पर अनेक दिग्गज नेता मंच पर उपस्थित रहे। इनमें राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित कैबिनेट के सदस्य, सांसदगण और विधायकगण शामिल थे। यह प्रशिक्षण वर्ग भाजपा के जनप्रतिनिधियों के लिए न केवल संगठनात्मक ज्ञान और अनुशासन को मजबूत करता है, बल्कि जनसेवा के नए प्रतिमान गढ़ने की दिशा में भी एक प्रेरणादायक मंच प्रदान करता है। प्रदेश भाजपा द्वारा आयोजित यह शिविर आने वाले समय में संगठन के भीतर संवाद, नीति निर्माण और प्रभावी नेतृत्व को और अधिक धार देगा।
