June 6, 2026

छत्तीसगढ़ी गीत “नई छोड़व तोला वो” यूट्यूब पर हुआ रिलीज़, दर्शकों को खूब भा रही रोहित और रितु की जोड़ी

92f22964-c1a3-47c5-bda4-345c2a6b768a

इतेश सोनी रायपुर- छत्तीसगढ़ी संगीत प्रेमियों के लिए एक खुशखबरी है। हाल ही में एक नया छत्तीसगढ़ी गाना “नई छोड़व तोला वो” यूट्यूब पर रिलीज़ हुआ है, जिसने रिलीज़ होते ही दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बना ली है। इस गाने में मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं रोहित कुमार और रितु विश्वकर्मा, जिनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है।

इस गाने को अपनी आवाज़ दी है रोशन राहंगदाले और महक रात्रे ने, जबकि संगीत दिया है मनोज दीवान और SDR Recording Studio ने। गाने के बोल लिखे हैं दास मनोहर ने और इसका संगीत संयोजन भी मनोज दीवान ने किया है।

वीडियो की बात करें तो इसके निर्माता है अनिल कुमार जी। और इस गाने के निर्देशक हैं पुष्कर साहू जी। कोरियोग्राफी की कमान संभाली है सतीश साहू ने। इस खूबसूरत वीडियो को फिल्माया है पुष्कर साहू ने, जिनकी एडिटिंग भी वीडियो को शानदार बना रही है। इसमें असिस्टेंट DOP हितेश नवरंगे, असिस्टेंट डायरेक्टर अनिल कुमार और प्रोडक्शन असिस्टेंट युवराज साहू का भी अहम योगदान रहा है।

इस गाने को “चिन्हारी आर. के. फिल्म्स” यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया है। गाने को रिलीज़ के साथ ही जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और लगातार व्यूज की संख्या बढ़ रही है।

अगर आपने अब तक यह गाना नहीं देखा, तो जरूर देखें और इस नई जोड़ी की जादूभरी केमिस्ट्री का आनंद लें।

You may have missed