May 5, 2026

एक्टर रणदीप हुड्डा अपनी मां और बहन के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की…

220425

एक्टर रणदीप हुड्डा अपनी मां और बहन के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की…

फिल्म ‘जाट’ के विलन यानी एक्टर रणदीप हुड्डा ने सोमवार को अपनी मां आशा हुड्डा और बहन डॉ. अंजलि हुड्डा के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात किया है. इस मुलाकात की फोटोज खुद एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

सामने आए फोटोज में प्रधानमंत्री के साथ रणदीप हुड्डा उनकी मां आशा हुड्डा और बहन डॉ. अंजलि हुड्डा दिख रहे हैं. एक्टर ने इस मुलाकात को प्रेरणादायक मुलाकात बताया है. इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर करते हुए रणदीप हुड्डा ने लिखा- ‘भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मिलना मेरे लिए सम्मान और सौभाग्य की बात है. देश के भविष्य के बारे में उनका नजरिया, ज्ञान और विचार हमेशा इंस्पिरेशनल होता है. उनका पीठ थपथपाना हमें हमारे क्षेत्र में अच्छा काम करते रहने और राष्ट्र के विकास में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करता है.’

इन मुद्दों पर रणदीप ने की बात

इस पोस्ट में रणदीप हुड्डा ने आगे बताया कि इस मुलाकात में पीएम मोदी के साथ किन-किन बातों पर चर्चा की. हुड्डा ने आगे लिखा- ‘हमने भारतीय सिनेमा के वैश्विक पटल पर बढ़ते रसूख, प्रामाणिक कहानी कहने की ताकत और सरकार के दूरदर्शी नए ओटीटी प्लेटफॉर्म-वेव्स के बारे में बात की, जो वर्ल्ड प्लेटफॉर्म पर भारतीयों की आवाज को ताकत देती है.’

रणदीप हुड्डा ने आगे बताया कि – ‘मेरी मां आशा हुड्डा और बहन डॉ. अंजलि हुड्डा के साथ शामिल होना एक गौरवपूर्ण फैमिली मोमेंट था, जिसमें हमने ओबेसिटी कैंपेन (मोटापा विरोधी अभियान) और समग्र स्वास्थ्य की उनकी पहलों पर बात की.’