June 6, 2026

धमाकेदार म्यूज़िक वीडियो “दाढ़ी वाला बाबू” हुआ रिलीज़, अनुराग शर्मा और मुस्कान ख़ान की जोड़ी ने मचाया धमाल

079bb031-8afe-4a52-9720-d93794754eba

इतेश सोनी रायपुर। एस कुमार प्रोडक्शन एक बार फिर धमाल मचाने के लिए तैयार है। हाल ही में रिलीज़ हुआ म्यूज़िक वीडियो “दाढ़ी वाला बाबू” सोशल मीडिया पर ज़बरदस्त ट्रेंड कर रहा है। इस गीत में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध सिंगर और एक्टर अनुराग शर्मा मुख्य भूमिका में नज़र आ रहे हैं, जिनका साथ दिया है नई उभरती कलाकार मुस्कान ख़ान ने।

इस डांस म्यूज़िक वीडियो को डायरेक्ट किया है विवेक दीक्षित ने, डायरेक्शन के अनुभव ने वीडियो को खास बना दिया है। स्टोरी लाइन दमदार है और गाने की एनर्जी दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर रही है।इस गाने की कोरियोग्राफर प्रीति दीक्षित जी हैं

गाने को अपनी आवाज़ दी है स्वयं अनुराग शर्मा ने, जिनका साथ दिया है प्रतिभाशाली गायिका कंचन जोशी ने। दोनों की गायकी ने गीत को और भी मधुर बना दिया है।

इस म्यूज़िक वीडियो का निर्माण एस कुमार प्रोडक्शन के बैनर तले हुआ है और सिनेमेटोग्राफी की ज़िम्मेदारी भूमित साहू ने निभाई है, जिन्होंने बेहतरीन कैमरा वर्क से गाने को विजुअली आकर्षक बनाया है।

गाने के मीडिया पार्टनर हैं इतेश न्यूज़ सर्विस एंड एडवर्टाइज़िंग एजेंसी, जिन्हें गाने के प्रमोशन की पूरी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

“दाढ़ी वाला बाबू” अब एस कुमार प्रोडक्शन के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है। दर्शक इस गाने को देखकर इसका आनंद ले सकते हैं और इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं।

You may have missed