June 19, 2026

DC ने RCB को 6 विकेट से हराया; केएल राहुल ने बनाए नाबाद 93 रन

100425

DC ने RCB को 6 विकेट से हराया; केएल राहुल ने बनाए नाबाद 93 रन

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 24वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की. केएल राहुल ने नाबाद 93 रन बनाए. बेंगलुरु ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए, जिसे दिल्ली ने 4 विकेट खोकर 17.5 ओवर में हासिल कर लिया.

केएल राहुल ने एक समय 58 रन पर 4 विकेट गंवाकर मुश्किल में फंसी दिल्ली की टीम को न केवल बाहर निकाला, बल्कि जीत दिलाकर ही पवेलियन लौटे. उन्होंने 53 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौके और 6 छक्के लगाए. उनके अलावा, ट्रिस्टन स्टब्स भी 23 गेंदों पर 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 38 रन बनाकर नाबाद रहे.

सलामी बल्लेबाज फाफ डू प्लेसिस ने 2 और जेक फ्रेजर मैकगर्क ने 7 रन बनाए. इसके अलावा, अभिषेक पोरेल ने 7 और कप्तान अक्षर पटेल ने 15 रन बनाए. आरसीबी की तरफ से भुवनेश्वर कुमार को 2 विकेट मिले, जबकि 1-1 विकेट यश दयाल और सुयश शर्मा को मिला.

You may have missed