सीजी म्यूजिक फैक्ट्री का नया रोमांटिक ट्रैक “नैना बाण चला के” हुआ रिलीज़ – दिल छू लेने वाली एक अनोखी प्रेम कहानी
इतेश सोनी रायपुर : छत्तीसगढ़ की संगीत दुनिया में एक नई हलचल मचाते हुए सीजी म्यूजिक फैक्ट्री ने अपना नवीनतम रोमांटिक गीत “नैना बाण चला के” कल रिलीज़ कर दिया है। गीत को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है और यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह गीत न केवल अपनी मधुर धुनों के लिए बल्कि अपनी भावनात्मक कहानी और दमदार प्रस्तुति के लिए भी सराहा जा रहा है। गायक धनेश साहू और दिव्या चौहान की सुरीली आवाज़ों ने इस गीत में जान फूंक दी है, वहीं गीतकार धनेश साहू और संगीतकार हितेंद्र वर्मा की जोड़ी ने इसे एक दिल को छू जाने वाली धुन में पिरोया है। रिकॉर्डिंग, मिक्सिंग और मास्टरिंग की बागडोर मानस साहू (एमएस म्यूजिक पांडातराई) ने संभाली है, जिनका तकनीकी कौशल साफ झलकता है। वीडियो क्रेडिट में भी प्रतिभाओं की भरमार है – निर्माता सिद्धार्थ सोनी के निर्देशन में कलाकार भूपेन्द्र साहू और पायल नेताम ने शानदार अभिनय किया है। सहायक कलाकारों में करीना, धनेश, शिवम, और सत्तू ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वीडियो को डीओपी ऋषि नामदेव द्वारा फिल्माया गया है, जिन्होंने रंग संयोजन और डीआई के ज़रिए दृश्यात्मक सौंदर्य में चार चाँद लगाए हैं। प्रचार डिज़ाइन सैम ग्राफ़िक्स मेकअप और हेयर पिंकी मेकओवर प्रोडक्शन मैनेजर करीना साहू मीडिया पार्टनर मोर धमतरी, ENS न्यूज़ प्रायोजक द सी वर्ल्ड, ब्रह्मास्त्र म्यूजिक विशेष धन्यवाद: राकेश, मोनू, सौरभ, ईशु, तेजराम, लक्ष्मी, जगत दीवान, धनेश मंडावी
“नैना बाण चला के” न सिर्फ एक गीत है, बल्कि यह एक ऐसी प्रेम कहानी है जो आपके दिल को छू जाएगी और एक अप्रत्याशित रोमांस की भावनाओं में बहा ले जाएगी।
यदि आपने अब तक यह गीत नहीं सुना, तो जरूर सुनिए – छत्तीसगढ़ी संगीत प्रेमियों के लिए यह एक यादगार तोहफा है।
