पतली आइब्रो को मोटा बनाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय
पतली आइब्रो को मोटा बनाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय
अगर आप भी अपनी आइब्रो को नैचुरली घना और सुंदर बनाना चाहती हैं, तो कुछ घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकते हैं। यहां हम आपको घरेलू नुस्खे बताएंगे, जिनकी मदद से आप घर पर ही अपनी आइब्रो को घना और आकर्षक बना सकती हैं।
कैस्टर ऑयल
कैस्टर ऑयल बालों की ग्रोथ के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद प्रोटीन, विटामिन ई और फैटी एसिड आइब्रो के बालों को जड़ से मजबूत बनाते हैं। आइब्रो को घना बनाने के लिए रात सोने से पहले कुछ बूंदें कैस्टर ऑयल लें। इसे अपनी आइब्रो पर हल्के हाथों से मसाज करें। रातभर लगा रहने दें और सुबह गुनगुने पानी से धो लें।
एलोवेरा जेल
एलोवेरा में एंजाइम्स और पोषक तत्व होते हैं जो बालों की ग्रोथ को तेज करते हैं और उन्हें मुलायम बनाते हैं।इसे इस्तेमाल करने के लिए एक ताजा एलोवेरा पत्ता लें और उसमें से जेल निकाल लें। इस जेल को अपनी आइब्रो पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। 30 मिनट बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।
प्याज का रस
प्याज का रस सल्फर से भरपूर होता है, जो बालों को जड़ से मजबूत बनाता है और उनकी ग्रोथ बढ़ाता है। एक छोटा प्याज लें और उसे कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें। कॉटन की मदद से इसे अपनी आइब्रो पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। सप्ताह में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करने से अच्छे परिणाम मिलेंगे।
