June 7, 2026

कोंगो की राजधानी किंशासा में भारी वर्षा के कारण आई बाढ़ में लगभग 30 लोगों की मौत

060425

कोंगो की राजधानी किंशासा में भारी वर्षा के कारण आई बाढ़ में लगभग 30 लोगों की मौत

वर्ल्ड,डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कोंगो की राजधानी किंशासा में भारी वर्षा के कारण आई बाढ़ में लगभग 30 लोगों की मौत हो गई है। प्रांतीय स्वास्थ्य मंत्री पैट्रिसियन गोंगो अबाकाज़ी ने रविवार को बताया कि यह संख्या अभी प्रारंभिक है और बढ़ भी सकती है।
शुक्रवार रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश के बाद शहर से होकर बहने वाली नजिली नदी उफान पर आ गई, जिससे कई घर और सड़कें नष्ट हो गईं। राजधानी में लगभग 1.7 करोड़ की आबादी है और बाढ़ के कारण प्रमुख राष्ट्रीय सड़क अवरुद्ध हो गई, जिससे शनिवार शाम से ही वाहन फंसे हुए हैं। बचाव कार्य जारी है और प्रशासन हालात पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है।