June 10, 2026

सालभर इन 3 राशियों पर रहेगी शनि की साढ़ेसाती, जानें बचने के उपाय…

040425

सालभर इन 3 राशियों पर रहेगी शनि की साढ़ेसाती, जानें बचने के उपाय…

शनि देव का 29 मार्च 2025 को कुंभ से मीन राशि में गोचर हुआ, जिसके बाद कई राशियों पर साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव शुरू हुआ है.

यह परिवर्तन ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है और विभिन्न राशियों के जीवन पर गहरा प्रभाव डाल सकता है. आने वाले साल में भी इन राशियों को संघर्ष करना पड़ सकता है.

किन राशियों पर शुरू हुई साढ़ेसाती?

मेष राशि: साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू हुआ है. इस दौरान आर्थिक खर्च, स्वास्थ्य समस्याएं और शत्रुताएं बढ़ सकती हैं. धैर्य और संयम बनाए रखें.
कुंभ राशि: साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है. पारिवारिक सुख में कमी आ सकती है और आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है.
मीन राशि: साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुरू हुआ है, जिसे सबसे कठिन माना जाता है. इस दौरान स्वास्थ्य, करियर और रिश्तों में चुनौतियाँ आ सकती हैं.

किन राशियों पर शुरू हुई ढैय्या?

सिंह राशि: माता के स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं और घरेलू विवादों का सामना करना पड़ सकता है.
धनु राशि: मानसिक तनाव और धन हानि की संभावना है. विवादों से बचें और धैर्य बनाए रखें.

किन राशियों को मिली राहत?

मकर राशि: साढ़ेसाती समाप्त हो गई है. अब अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं और जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं.
कर्क और वृश्चिक राशि: इन दोनों राशियों को ढैय्या से मुक्ति मिल गई है, जिससे जीवन में नई ऊर्जा और स्थिरता आ सकती है.

उपाय-

* शनिवार को तेल का दीपक जलाएं और काले तिल का दान करें.

* हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करें.

* गरीबों को भोजन और कपड़े दान करें.