नवरात्रि पर संगीत प्रेमियों के लिए तोहफ़ा: मेलोडी किंग नितिन दुबे का सुपरहिट गाना “चाँदनी 3” रिलीज़
इतेश सोनी, रायपुर। नवरात्रि के पावन अवसर पर संगीत प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। छत्तीसगढ़ के सबसे प्रसिद्ध सिंगर मेलोडी किंग नितिन दुबे ने अपने ब्लॉकबस्टर गाने “चाँदनी” का तीसरा सीक्वल “चाँदनी 3” आज ऑफिशियली रिलीज़ कर दिया है।
नितिन दुबे अपनी शानदार गायकी और सुरीली आवाज़ के लिए जाने जाते हैं। उनके गाने हर बार दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ते हैं और यह नया गीत भी काफी पसंद किया जा रहा है। खास बात यह है कि इस गाने में सोशल मीडिया क्रिएटर रितिका यादव भी नजर आ रही हैं, जो नितिन दुबे के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं। सिंगर नितिन दुबे नए कलाकारों को प्राथमिकता देते हैं उनको बड़ा मंच देकर उनकी प्रतिभा को लोगों तक पहुँचाते हैं
यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है “चाँदनी 3”
गाने के रिलीज़ होते ही इसे दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है और यह यूट्यूब पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है। मधुर धुन, शानदार म्यूजिक और बेहतरीन वीडियो प्रस्तुति के चलते यह गाना छत्तीसगढ़ी संगीत प्रेमियों को खासा पसंद आ रहा है।
सुपरहिट रही है “चाँदनी” सॉन्ग सीरीज
“चाँदनी” सॉन्ग सीरीज का हर भाग सुपरहिट रहा है। पहले दोनों भागों को भी दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया था, और अब इसके तीसरे भाग को भी शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह गीत न केवल युवाओं के बीच लोकप्रिय हो रहा है, बल्कि हर उम्र के लोग इसे पसंद कर रहे हैं।
नवरात्रि पर संगीतमय भेंट
नवरात्रि के शुभ अवसर पर यह नया गीत छत्तीसगढ़ी संगीत प्रेमियों के लिए किसी उपहार से कम नहीं है। मेलोडी किंग नितिन दुबे की भावपूर्ण आवाज़, खूबसूरत लोकेशन्स और बेहतरीन संगीत इस गाने को खास बना रहे हैं।
अगर आप भी इस संगीतमय सफर का आनंद लेना चाहते हैं, तो तुरंत नितिन दुबे के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जाएं और “चाँदनी 3” का लुत्फ उठाएं।
