June 15, 2026

तार मिस्त्री परीक्षा हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल

270325

तार मिस्त्री परीक्षा हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल

गौरेला पेंड्रा मरवाही,संभागीय अनुज्ञापन समिति (विद्युत) बिलासपुर द्वारा प्रति वर्ष की तरह तार मिस्त्री परीक्षा माह जुलाई 2025 में आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2025 तक है। तार मिस्त्री परीक्षा के लिए बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, कोरबा, जांजगीर-चांपा, एवं सक्ती जिले के इच्छुक आवेदनकर्ता कार्यालय, कार्यपालन अभियंता (विद्युत सुरक्षा) एवं संभागीय विद्युत निरीक्षक प्रथम तल यूडीएम हास्पिटल बिल्डिंग, होमगार्ड कैम्पस के पास कुदुदण्ड बिलासपुर में कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर परीक्षा के संबंध में जानकारी एवं निःशुल्क आवेदन फार्म प्राप्त कर सकते हैं।

You may have missed