June 15, 2026

जल जीवन मिशन के तहत महिलाओं को जल संरक्षण और महत्व की दी जानकारी

200325

जल जीवन मिशन के तहत महिलाओं को जल संरक्षण और महत्व की दी जानकारी

उत्तर बस्तर कांकेर, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जिले के विकासखण्ड कांकेर के ग्राम टूराखार में जल जीवन मिशन योजनांतर्गत महिला जन जल जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम जल स्वच्छता समिति में जल बहनियों द्वारा ग्रामीण महिलाओं को जल संरक्षण, पेयजल की महत्ता और जल जीवन मिशन के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

साथ ही महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया, जिससे वे जल प्रबंधन में अधिक सक्रिय भागीदारी निभा सकें। इसके अलावा जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा भी की गई तथा जल संरक्षण, जल संवर्धन और स्वच्छता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।