April 25, 2026

आठवीं पास युवाओं को मिलेगी सिक्योरिटी गार्ड की ट्रेनिंग

180325

आठवीं पास युवाओं को मिलेगी सिक्योरिटी गार्ड की ट्रेनिंग

लाईवलीहुड कॉलेज में 24 मार्च तक लिए जाएंगे आवेदन

धमतरी,जिले के आठवीं पास युवकों को अनआर्मड सिक्योरिटी गार्ड की ट्रेनिंग मिलेगी। यह प्रशिक्षण 160 घंटे का होगा। इसके लिए जिले के युवाओं से लाईवलहुड कॉलेज धमतरी में 24 मार्च तक आवेदन लिए जाएंगे। आवेदन सिविल कोर्ट के पास स्थित लाईवलीहुड कॉलेज में सुबह 10 से शाम 5.30 बजे तक जमा किया जा सकता है।

सहायक परियोजना अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत दिए जाने वाले इस प्रशिक्षण के लिए आवेदक को शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र के साथ ही आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साईज फोटो आदि दस्तावेज संस्था में स्वयं उपस्थित होकर जमा करना होगा। उन्होंने यह भी बताया कि प्रशिक्षण के बाद स्थानीय स्तर पर नियोजन भी कराया जाएगा।

You may have missed