April 26, 2026

भाजपा की सख्त कार्रवाई, पार्टी को नुकसान पहुंचाने के आरोप में वनवासी मौर्य 6 साल के लिए निष्कासित…

150325

भाजपा की सख्त कार्रवाई, पार्टी को नुकसान पहुंचाने के आरोप में वनवासी मौर्य 6 साल के लिए निष्कासित…

जगदलपुर,बस्तर जिले में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अनुशासनहीनता को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा फैसला लिया है। चुनाव के दौरान पार्टी को नुकसान पहुंचाने के आरोप में जिला पंचायत सदस्य वनवासी मौर्य को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। बस्तर जिला पंचायत चुनाव में उपाध्यक्ष पद के लिए वनवासी मौर्य ने बागी प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था, जिससे पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी को नुकसान हुआ। इस अनुशासनहीनता को गंभीरता से लेते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री जगदीश रामू रोहरा ने निष्कासन का आदेश जारी किया है। पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

You may have missed