April 21, 2026
Rashifal

ग्रहों की स्थिति- गुरु वृषभ राशि में। मंगल मिथुन राशि में। चंद्रमा कर्क राशि में। केतु कन्या राशि में। सूर्य और शनि कुंभ राशि में। बुध, शुक्र और राहु मीन राशि के गोचर में। शुक्र वक्री गति से चल रहे हैं। बुध नीच के चल रहे हैं। चंद्रमा स्वग्रही चल रहे हैं।

  • मेष – विलासिता संबंधित वस्तुओं में वृद्धि। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
  • वृषभ– पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य और प्रेम, संतान मध्यम रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।
  • मिथुन- कुटुंबों में वृद्धि होगी। धन का आवक बढ़ेगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।
  • कर्क- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।
  • सिंह– चिंताकरी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन व्यथित रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान भी अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। अकारण चिंता होगी और मन व्यथित रहेगा। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।
  • कन्या- आर्थिक स्थिति मजबूत होगी यात्रा का योग बनेगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। नए स्रोत बनेंगे पैसे रुपए के। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।
  • तुला– कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। प्रेम, संतान अच्छा। शिवजी का जलाभिषेक करना अच्छा होगा।
  • वृश्चिक– भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
  • धनु – परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।
  • मकर- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति सुदृढ़ होगी। प्रेमी प्रेमिका की मुलाकात होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।
  • कुंभ- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्य विघ्न बाधा के साथ संपन्न हो जाएगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान मध्यम। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।
  • मीन- लिखने पढ़ने में समय व्यतीत करेंगे। मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा भावुकता में रहेगा। प्रेम, संतान लगभग ठीक है। व्यापार भी अच्छा है। स्वास्थ्य पे ध्यान दें। काली जी की सफेद वस्तु अर्पित करना शुभ होगा।