June 6, 2026

ग्रुप चरण में भारत से मिली हार से हमने बहुत कुछ सीखा है- विल यंग

080325

ग्रुप चरण में भारत से मिली हार से हमने बहुत कुछ सीखा है- विल यंग

दुबई,न्यूजीलैंड की भारत से ग्रुप चरण में हार से बेपरवाह सलामी बल्लेबाज विल यंग रविवार को यहां चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में रोहित शर्मा की टीम की कमजोरियों का फायदा उठाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। यंग ने चैंपियंस ट्रॉफी में डेवोन कॉनवे और रचिन रवींद्र के साथ मिलकर ब्लैक कैप्स को ठोस शुरुआत दी है और वह इस महत्वपूर्ण फाइनल में अहम बल्लेबाजों में से एक होंगे। यंग ने 2 मार्च को इसी मैदान पर भारत से 44 रन से मिली हार के बारे में आईसीसी से कहा, “स्काउटिंग के नजरिए से हम (भारत से ग्रुप मैच में हार) उससे काफी कुछ सीख सकते हैं, खासकर एक बल्लेबाज के तौर पर मेरी नजर में, लेकिन मुझे यकीन है कि गेंदबाजों को भी अपने (भारत) बल्लेबाजों की अच्छी समझ है और वे किस तरह से चीजों को संभालेंगे।”

उन्होंने कहा, “यह देखने का एक शानदार मौका था कि वे किस तरह की क्रिकेट खेलेंगे, खासकर उस मैदान पर और उन परिस्थितियों में।” न्यूजीलैंड ने दिखा दिया है कि वे कितने मजबूत हैं, बल्लेबाज रचिन रवींद्र शानदार फॉर्म में हैं, उन्होंने बांग्लादेश (ग्रुप स्टेज) और दक्षिण अफ्रीका (सेमीफाइनल) के खिलाफ शतक जड़े हैं। 32 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भारत और न्यूजीलैंड ने कई रोमांचक मैच खेले हैं, और जो भी टीम उस दिन अच्छा क्रिकेट खेलेगी, उसके जीतने की संभावना अधिक होगी।

“हाल के इतिहास में भारत के खिलाफ कुछ बेहतरीन मुकाबले हुए हैं, जिसमें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप और 2023 विश्व कप सेमीफाइनल शामिल हैं। हमने भारत के खिलाफ कुछ बेहतरीन मैच खेले हैं। लेकिन ईमानदारी से कहूं तो, यह इस बात पर निर्भर करता है कि उस दिन कौन अच्छा खेलेगा, आप अतीत में बहुत ज्यादा उलझे नहीं रह सकते। “हम रविवार को हमारे सामने आने वाली चुनौतियों के साथ तालमेल बिठाने और खुद को ढालने की कोशिश करेंगे और उम्मीद करते हैं कि हमारे पास जो खेल है और जो हिम्मत है, वह काफी होगी,” उन्होंने कहा।

 

You may have missed