August 11, 2026

छत्तीसगढ़ की सोशल मीडिया सेंसेशन बनीं रिचा पाठक, महाशिवरात्रि पर बनाया वीडियो हुआ वायरल

IMG-20250303-WA0021

इतेश सोनी रायपुर, छत्तीसगढ़ – सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर छत्तीसगढ़ की एक युवा प्रतिभा, रिचा पाठक, तेजी से लोकप्रिय होती जा रही हैं। हाल ही में उनके इंस्टाग्राम अकाउंट ने 80,000 फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया है। उनकी पोस्ट और वीडियो लाखों लोगों तक पहुंच रहे हैं और तेजी से वायरल हो रहे हैं।

महाशिवरात्रि के अवसर पर रिचा पाठक द्वारा बनाया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस वीडियो में वे भगवान शिव की भक्ति में लीन होकर पूजा-अर्चना करती नजर आ रही हैं। यह वीडियो अब तक 12 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है और इसे 1 मिलियन से ज्यादा लाइक्स भी मिल चुके हैं।

रिचा पाठक, जो वर्तमान में 12वीं कक्षा की छात्रा हैं, बलौदाबाजार की रहने वाली हैं। उनकी मासूमियत और क्यूटनेस को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स में काफी चर्चा हो रही है, जिससे उनकी फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ती जा रही है।

रिचा पाठक की यह लोकप्रियता साबित करती है कि छत्तीसगढ़ के युवा भी सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी पहचान बना रहे हैं और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।

You may have missed