June 14, 2026

फिल्म और टेलीविजन निर्माता एकता कपूर के खिलाफ भारतीय सैनिकों का कथित रूप से अपमान करने के आरोप में शिकायत दर्ज ..

150225

फिल्म और टेलीविजन निर्माता एकता कपूर के खिलाफ भारतीय सैनिकों का कथित रूप से अपमान करने के आरोप में शिकायत दर्ज ..

मुंबई,यहां की एक अदालत ने शनिवार को शहर की पुलिस को फिल्म और टेलीविजन निर्माता एकता कपूर के खिलाफ उनकी एक वेब सीरीज में भारतीय सैनिकों का कथित रूप से अपमान करने के आरोप में दर्ज एक आपराधिक शिकायत की जांच करने का निर्देश दिया।

बांद्रा की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 202 के तहत शिकायत पर 9 मई तक पुलिस से रिपोर्ट मांगी है।इस धारा के तहत, एक मजिस्ट्रेट किसी आपराधिक शिकायत की जांच कर सकता है या पुलिस को ऐसा करने का निर्देश दे सकता है।

यह शिकायत यूट्यूबर विकास पाठक ने दर्ज कराई है, जिन्हें “हिंदुस्तानी भाऊ” के नाम से भी जाना जाता है। इसमें एकता के अलावा उनके ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी और उनके माता-पिता शोभा और जीतेंद्र कपूर का नाम भी शामिल है।
एडवोकेट अली काशिफ खान देशमुख के माध्यम से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, ऑल्ट बालाजी पर एक वेब सीरीज में एक सैन्य अधिकारी को “अवैध यौन कृत्य” करते हुए दिखाया गया है। शिकायत में कहा गया है, “आरोपियों ने अवैध यौन कृत्य में भारतीय सेना की सैन्य वर्दी को राष्ट्रीय प्रतीक के साथ चित्रित करके बेशर्मी से हमारे देश की गरिमा और गौरव को निशाना बनाया है।”

You may have missed