एप्पी राजा के ‘रिंगा रिंगा पार्ट 2’ की रिलीज डेट घोषित – 6 फरवरी को होगा धमाका!
इतेश सोनी रायपुर। छत्तीसगढ़ी म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे चर्चित रैपर एप्पी राजा अपने सुपरहिट गाने ‘रिंगा रिंगा’ के पार्ट 2 के साथ फिर से धमाल मचाने आ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी साझा की – ‘रिंगा रिंगा पार्ट 2’ 6 फरवरी 2025 को रिलीज़ होने जा रहा है।
पहले पार्ट ने यूट्यूब पर 7 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ बटोरकर छत्तीसगढ़ी म्यूजिक इंडस्ट्री में नया ट्रेंड सेट किया था। इंस्टाग्राम पर भी इस गाने ने कई हफ्तों तक ट्रेंड किया था, जिससे फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। अब इसके सीक्वल को लेकर दर्शकों में गज़ब की उत्सुकता देखी जा रही है।
गांव की गलियों में हुई शूटिंग, देसी अंदाज में आएंगे नजर
‘रिंगा रिंगा पार्ट 2’ की शूटिंग नगर भानुप्रतापपुर और ग्राम घोटा में हुई है, जहां गांव की गलियों और देसी माहौल को बखूबी फिल्माया गया है। इस बार स्टोरीटेलिंग के साथ-साथ रैप का नया फ्लेवर भी मिलेगा, जो दर्शकों को और ज्यादा आकर्षित करेगा।
इस गाने में ईशा टंडन मुख्य किरदार में नजर आएंगी, जबकि वीडियो डायरेक्शन और एडिटिंग की जिम्मेदारी शिवम सेवन ने निभाई है। इस प्रोजेक्ट में देव नेताम, इतेश सोनी, राहुल साहू, कनक पटेल और नेहा कुर्रे की भी अहम भूमिका रही है।
गाने के म्यूजिक और बीट्स खुद एप्पी राजा ने तैयार किए हैं, जबकि मिक्सिंग और मास्टरिंग हितेश खूंटे द्वारा की गई है। एप्पी राजा का कहना है,
एप्पी राजा ने कहा
“पहले पार्ट को दर्शकों का बेहतरीन प्यार मिला था, लेकिन इस बार हम और बड़े स्तर पर गाने को लेकर आ रहे हैं। देसी अंदाज और मज़ेदार बीट्स के साथ यह गाना नया रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार है।”
6 फरवरी को होगा धमाका!
अब इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली हैं, क्योंकि ‘रिंगा रिंगा पार्ट 2’ – 6 फरवरी 2025 को रिलीज़ होगा। एप्पी राजा के फैंस के लिए यह साल की सबसे बड़ी म्यूजिक ट्रीट होने वाली है।
