April 29, 2026

जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 7 से युवा प्रत्याशी संजय नेताम को मिल रहा जनसमर्थन

IMG-20250124-WA0033

इतेश सोनी गरियाबंद – जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 7 से चुनाव लड़ रहे युवा प्रत्याशी संजय नेताम को जनता का भरपूर प्यार और समर्थन मिल रहा है। क्षेत्र में उनकी सादगी, ईमानदारी और विकास के प्रति समर्पण ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है।

 

संजय नेताम ने अपने प्रचार अभियान के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए ठोस योजना प्रस्तुत की। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, और युवाओं के लिए रोजगार के मुद्दों को अपने प्रमुख एजेंडे में रखा है।

ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर संपर्क अभियान के दौरान, उन्हें सभी वर्गों का समर्थन मिलता दिखा। महिलाएं, बुजुर्ग और युवा, सभी उनके पक्ष में अपनी राय व्यक्त कर रहे हैं। क्षेत्र की जनता का कहना है कि संजय नेताम जैसे युवा नेता ही उनकी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं।

 

संजय नेताम ने मीडिया से बातचीत में कहा, “मैं जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध हूं। मेरा उद्देश्य क्षेत्र में स्थायी विकास लाना और हर वर्ग को उसका अधिकार दिलाना है। जनता का प्यार और समर्थन मेरे लिए बहुत बड़ी ताकत है।”

 

चुनाव की तारीख नजदीक आते ही संजय नेताम का प्रचार अभियान और अधिक जोर पकड़ रहा है। क्षेत्र में उनकी बढ़ती लोकप्रियता को देखकर यह साफ है कि जनता उनके साथ है

You may have missed