May 5, 2026
Rashifal

आज का राशिफल

आज का राशिफल 21 जनवरी 2025:ग्रहों की स्थिति- गुरु वृषभ राशि में वक्री गति से। मंगल कर्क राशि में वक्री गति से। चंद्रमा और केतु सूर्योदय के समय कन्या राशि में, तत्पश्चात चंद्रमा दोपहर के बाद तुला राशि के हो जाएंगे। बुध धनु राशि में। शुक्र और शनि कुंभ राशि में। सूर्य मकर राशि में और राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

राशिफल-

मेष राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार अच्छा होगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

वृषभ राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान थोड़ा सुधर जाएगा। व्यापार अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- भावनाओं में बहकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का योग बनेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान भी थोड़ा मध्यम होगा, लेकिन खराब नहीं रहेगा। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- धनार्जन होगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार अच्छा होगा। निवेश करने से बचें। काली जी को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जरुरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- मन व्याकुल रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य मध्यम। व्यापार लगभग मध्यम रहेगा। सफेद वस्तु का दान करें।

धनु राशि- आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। पुराने स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान थोड़ा बेहतर। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि– व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। शुभ समय। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। शिवजी का जलाभिषेक करें। शुभ होगा।