May 6, 2026

6 फीट गहरे पानी के टैंक में डूबने से हुई मासूम की मौत

200125

6 फीट गहरे पानी के टैंक में डूबने से हुई मासूम की मौत

मध्य प्रदेश के भोपाल में एक तीन साल का मासूम बच्चा घर में बने 6 फीट गहरे पानी के टैंक में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इधर, पुलिस ने शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. दरअसल, यह घटना कोलार थाना क्षेत्र की है. जहां मासूम बच्ची खेलते-खेलते पानी के टैंक में गिर गई, तभी उसकी मौसी घर आ गई|

परिजनों ने जब उसकी तलाश की तो उसका शव टैंक में मिला. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. परिजन हादसे के वक्त घर के अंदर होने की बात कह रहे हैं. पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह हादसा कैसे हुआ. फिलहाल पुलिस मौके से सभी जरूरी साक्ष्य जुटा रही है|