करंट अफेयर्स
वैसे तो करंट अफेयर्स की जानकारी हर किसी को होनी चाहिए। लेकिन अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा या सरकारी एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, तो डेली करंट अफेयर्स क्विज सॉल्व करना आपके लिए और भी जरूरी हो जाता है। क्योंकि ये विषय आपको ज्यादा नंबर दिला सकता है।
जो यूपीएससी, एसएससी, रेलवे एग्जाम से लेकर बैंक परीक्षा, यूजीसी नेट समेत ढेरों जगह काम आ सकते हैं।
1. डॉनल्ड ट्रंप ने किन्हें FBI का डायरेक्टर नियुक्त किया है?
A) काश पटेल
B) विवेक रामास्वामी
C) जय भट्टाचार्य
उत्तर- A) काश पटेल
2. डॉनल्ड ट्रंप ने फ्रांस में राजदूत का पद किन्हें दिया है?
A) चार्ल्स कुशनर
B) जेरेड कुशनर
C) इलॉन मस्क
उत्तर- A) चार्ल्स कुशनर
3. ICC का अध्यक्ष बनने वाले जय शाह कौन से नंबर के भारतीय हैं?
A) चौथे
B) पांचवें
C) तीसरे
उत्तर- B) 5वें
4. सैयद मोदी इंटरनेशनल टूर्नामेंट का महिला सिंगल्स खिताब किस बैडमिंडन खिलाड़ी ने जीता?
A) पी. वी. सिंधु
B) वू लुओ यू
C) तनीषा क्रास्टो
उत्तर- A) पी. वी. सिंधु
5. किस राज्य ने नए साल से पर्यटकों की एंट्री पर ग्रीन सेस लेने का फैसला लिया?
A) हिमाचल प्रदेश
B) उत्तराखंड
C) केरल
उत्तर- B) उत्तराखंड
6. संभल में हिंसा भड़काने के मामले में वहां के सांसद भी आरोपी हैं, उनका नाम क्या है?
A) जियाउर्रहमान बर्क
B) असदुद्दीन ओवैसी
C) आजम खान
उत्तर- A) जियाउर्रहमान बर्क
7. वित्त वर्ष 2025 की जुलाई-सितंबर तिमाही में भारत की GDP ग्रोथ घटकर 5.4% पर आ गई है। सालभर पहले समान तिमाही में यह कितने फीसदी थी?
A) 4.3%
B) 8.1%
C) 6.7%
उत्तर- B) 8.1%
8. भारत फिर से संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना आयोग (PBC) का सदस्य बना है। पीबीसी में कितने सदस्य देश हैं?
A) 31
B) 30
C) 29
उत्तर- B) 30
9. शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के ठिकानों पर किस मामले में छापे पड़े हैं?
A) अश्लील कंटेंट से जुड़ा मनीलॉन्ड्रिंग केस
B) फिल्मों की कमाई से जुड़ा मामला
C) IPL में रिश्वतखोरी का केस
उत्तर- A) अश्लील कंटेंट से जुड़ा मनीलॉन्ड्रिंग केस
10. भारत के किस राज्य में दिसंबर में हॉर्नबिल फेस्टिवल मनाया जाता है?
A) नगालैंड
B) त्रिपुरा
C) मिजोरम
उत्तर- A) नगालैंड
