June 13, 2026

श्री राम लाल के दर्शन के लिए रवाना हुए तीर्थ यात्री

70e3b564-3080-48dd-b438-177ccb3e1d88

इतेश सोनी मैनपुर- श्री राम लाल दर्शन योजना के तहत मैनपुर विकासखंड से तीर्थ यात्री अयोध्याधाम के लिए रवाना हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर यात्री वाहन को रवाना किया इस अवसर पर सभी तीर्थ यात्रियों गुलाल लगाकर श्रीफल भेंट कर सम्मानित करते हुए उन्हें सुखद एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि श्री राम लला दर्शन राज्य की विष्णु देव सरकार की एक मर्मस्पर्शी महत्वपूर्ण योजना है जिसके तहत श्री राम लाल के दर्शन की लालसा पूरी हो रही है.

तीर्थ यात्रा की इच्छा रखते हुए भी कभी ना जा पाने वाले लोग इस योजना से लाभान्वित हो रहे हैं . इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा सुरेश साहूहरीश यादव महेन्द्र साहू लिबास पटेल गणेशराम नागेश नकुल यादव परमा पटेल जग्गू पटेल मेहतर जगत सहित विकासखंड के तीर्थ यात्रीगण एवं स्थानीय जन उपस्थित थे.

You may have missed