June 6, 2026

डीएवी स्कूल मुंगझर, देवभोग में मनाया गया बाल दिवस

850383db-6270-42b9-a782-056e1febd9dd

इतेश सोनी गरियाबंद- सीबीएसई स्कूल डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल मुंगझर, देवभोग में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस 14 नवंबर को बाल दिवस धूमधाम से मनाना गया । कार्यक्रम की शुरुआत में हवन यज्ञ करवाया गया जिसमें सभी छात्र छात्राओं, शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा सुख- समृद्धि और सफलता, उज्ज्वल भविष्य के लिए कामनाएं की गईतत्पश्चात शिक्षकों के द्वारा प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया

सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा बच्चों के मनोरंजन के लिए गीत, नृत्य, कविताएं प्रस्तुत किए गए, कक्षा 11 वीं के छात्र छात्राओ ने मिलकर सुन्दर नृत्य प्रस्तुति दिए l सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात् सभी छात्र छात्राओं को स्वल्पाहार, मिठाई वितरण किया गया उसके बाद बच्चों के बीच विभिन्न खेलों की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने बढ़चढकर भाग लिया और भरपूर मनोरंजन किए l सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिए छात्र छात्राओं को एवं खेल प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किए बच्चों को पुरस्कृत किया गया l कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्राचार्या सुमिता सिंह के द्वारा छात्र छात्राओं को बाल दिवस का बधाई संदेश दिए l सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के सहयोग से कार्यक्रम का सफ़ल समापन किया गया

You may have missed