October 22, 2026

आज का राशिफल: 22 अक्टूबर 2026 – ग्रहों की विशेष स्थिति और सभी 12 राशियों का भविष्यफल

Rashifal

आज का राशिफल 22 अक्टूबर 2026

मंगल और गुरु कर्क राशि में, केतु सिंह राशि में, सूर्य, बुध, शुक्र तुला राशि में, चंद्रमा और राहु का ग्रहण योग कुंभ राशि में बना है। चंद्रमा शतभिषा नक्षत्र के हैं, जो कि राहु का नक्षत्र होता है। तो चंद्रमा राहु के नक्षत्र में राहु के साथ संयोग कर रहे हैं और घर है शनि का कुंभ राशि। यह अच्छा नहीं है। थोड़ा सा सावधानीपूर्वक चलना पड़ेगा। मानसिक, आर्थिक और यात्रा के लिए यह लाभप्रद नहीं होगा, नुकसानदेह हो सकता है। शनि मीन राशि के गोचर में हैं।

मेष राशि:

आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। सावधानीपूर्वक यात्रा करिए, बहुत आवश्यक हो तो करिए। प्रेम, संतान मध्यम रहेगा। व्यापारिक स्थिति लगभग ठीक है। स्वास्थ्य मध्यम से उत्तम की तरफ है। लाल वस्तु पास रखना, काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृषभ राशि:

व्यापारिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। उतार-चढ़ाव के साथ आप आगे बढ़ेंगे। राजनीतिक लाभ होगा। उच्च अधिकारियों से लाभ होगा लेकिन डिस्टर्बेंस के साथ। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी है। स्वास्थ्य भी आपका ठीक-ठाक है। सीने में विकार संभव है। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।

मिथुन राशि:

अपमानित होने का भय रहेगा। यात्रा अभी न करें तो बेहतर है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि:

विशेष हिदायत आपके लिए होगी, थोड़ा बचकर पार करिएगा। स्वास्थ्य पर ध्यान रखिए। छोटे-मोटे एक्सीडेंट होने के भी चांसेस रहेंगे। स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापार भी अच्छा रहेगा। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

सिंह राशि:

जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा, लेकिन उनके साथ और स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा। उदर रोग से परेशान होंगे आप। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है, व्यापार लगभग ठीक-ठाक रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

कन्या राशि:

शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी, बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य परेशानी में रहेगा, पैरों में चोट-चपेट लग सकती है। प्रेम-संतान भी थोड़ा मध्यम है, व्यापार अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि:

प्रेम में तू-तू मैं-मैं और बड़ा तू-तू मैं-मैं हो सकता है। बच्चों की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा, डरे रहेंगे आप। प्रेम-संतान मध्यम है, व्यापार अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि:

गृह कलह के बड़े संकेत हैं। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी, व्यापार भी ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

धनु राशि:

नए व्यापार की शुरुआत न करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, नाक, कान, गले की परेशानी हो सकती है। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम और व्यापार भी मध्यम रहेगा। लाल वस्तु पास रखें और काली वस्तु का दान करें।

मकर राशि:

धन हानि के संकेत हैं। जुआ, सट्टा, लॉटरी में पैसे मत लगाइएगा और कहीं अभी निवेश मत करिए। जुबान पर काबू रखिएगा, मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। बाकी प्रेम-संतान की स्थिति में पहले से सुधार है और व्यापार भी लगभग ठीक है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि:

घबराहट और बेचैनी बनी रहेगी। नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। हालांकि, प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है और व्यापार भी अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मीन राशि:

सिरदर्द, नेत्र पीड़ा, पार्टनरशिप में प्रॉब्लम, खर्च की अधिकता और कर्ज की स्थिति इत्यादि बनी रहेगी। प्रेम-संतान भी मध्यम है, जबकि व्यापारिक स्थिति धीरे-धीरे आगे बढ़ेगी। शिव जी का जलाभिषेक करना और काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।