आज का राशिफल 19 अक्टूबर 2026: जानिए मेष से मीन राशि तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
आज का राशिफल 19 अक्टूबर 2026
ग्रहों की स्थिति: गुरु उच्च के और मंगल नीच के हैं। इस समय लोग इसे बहुत खराब योग बताकर पेश कर रहे हैं, जबकि मंगल कर्क राशि में कभी भी खराब भूमिका नहीं निभाता है। गुरु के साथ संयोग करके मंगल जनमानस के लिए अच्छा रोल निभाएगा। इससे डरने की बिल्कुल आवश्यकता नहीं है, क्योंकि गुरु यहां उच्च के हैं और मंगल भी अच्छी स्थिति में हैं। मंगल को कमजोर कहा जा सकता है, लेकिन खराब स्थिति में नहीं कहा जा सकता है।
केतु सिंह राशि में हैं। सूर्य, बुध और शुक्र तुला राशि में हैं। सूर्य यहां नीच के हैं। इससे उनकी किरणों में कमी आ जाती है। इसके अलावा किसी भी तरह की कोई परेशानी वाली बात दिखाई नहीं पड़ रही है और न ही पड़ती है। जब भी सूर्य नीचे गए हैं, कालपुरुष की प्रथम राशि में सूर्य उच्च के होते हैं। वहां सूर्य ऊंचे होते हैं और उसके ठीक नीचे आने पर नीच के हो जाते हैं। इससे उनके बल और किरणों में कमी आती है। इसके अलावा कुछ भी नहीं है। यहां बिल्कुल डरने की आवश्यकता नहीं है।
बुध, शुक्र के साथ संयोग कर रहे हैं। शुक्र यहां कमजोर स्थिति में आ गए हैं। स्वगृही होने के बाद भी उनकी स्थिति कमजोर है। इसके अलावा किसी भी तरह से डरने की आवश्यकता नहीं है। चंद्रमा मकर राशि में हैं, जो कालपुरुष के दशम भाव में आती है। व्यावसायिक स्थिति आपकी बहुत अच्छी है। सूर्य के नक्षत्र में होने से जनमानस, राज्यसत्ता पक्ष और राजनीतिक पक्ष के लिए अच्छा समय कहा जाएगा। व्यापारिक स्थिति और नौकरी-चाकरी के लिहाज से भी अच्छी स्थिति है। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि में हैं। शनि का मीन राशि में होना अच्छा नहीं है।
मेष राशि:
व्यावसायिक सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। पिता का साथ मिलेगा और राजनीतिक लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति में सुधार हो चुका है। व्यापार भी अच्छा है। सूर्य को जल देना और लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
वृषभ राशि:
भाग्य साथ देगा। जोखिम से उबर चुके हैं। रोजी-रोजगार में तरक्की कर रहे हैं। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम-संतान की स्थिति भी थोड़ी मध्यम है। व्यापार बहुत अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मिथुन राशि:
थोड़ा बचकर पार करिएगा। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है और किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। प्रेम-संतान और व्यापार बहुत अच्छे हैं। क्रोध पर काबू रखिएगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
कर्क राशि:
जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। स्वास्थ्य की स्थिति बहुत अच्छी है। प्रेम, संतान और व्यापार, सब कुछ अद्भुत है। नीली वस्तु दान करना शुभ होगा।
सिंह राशि:
जातकों का शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। आप थोड़े एक्टिव होंगे, लेकिन परास्त होंगे। प्रेम-संतान से थोड़ी दूरी चल रही है। अभी आपकी व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
कन्या राशि:
जातकों को सरकारी तंत्र में दबदबा मिलेगा। लिक्विड फंड में बढ़ोतरी होगी और रिश्तेदारों की संख्या बढ़ेगी। बस भावुकता पर काबू रखिएगा। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचिएगा। आपका व्यापार अच्छा है। तांबे की वस्तु दान करना शुभ होगा।
तुला राशि:
जातकों का स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। बुखार इत्यादि होने के संकेत हैं। शारीरिक तापमान बढ़ सकता है और गुस्सा भी बढ़ सकता है। ध्यान रखिएगा और गृहकलह से बचिए। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बन रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि:
जातकों को सरकारी तंत्र से पंगेबाजी नहीं करनी चाहिए। जीवनसाथी से भी दूरी बन रही है और विवाहित लोगों की पर्सनल लाइफ में प्रॉब्लम आ सकती है। जो अविवाहित हैं, उनके लिए नए-नए अवसर आएंगे और अच्छी स्थिति रहेगी। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। आपका पराक्रम अच्छा है। कुल मिलाकर, पर्सनल लाइफ और सरकारी तंत्र से बचिए। बाकी सारी चीजें ठीक हैं। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
धनु राशि:
आय के नए-नए मार्ग बनेंगे। पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य की स्थिति थोड़ी मध्यम है। प्रेम-संतान की स्थिति भी मध्यम है। व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी है। तांबे की वस्तु पास रखना शुभ होगा।
मकर राशि:
सितारों की तरह चमकेंगे। जिस चीज की जरूरत होगी, उसकी उपलब्धता होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार भी बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशि:
मन चिंतित रहेगा। घबराहट और बेचैनी बनी रहेगी। स्वास्थ्य ठीक-ठाक है, लेकिन सिरदर्द और नींद से जुड़ी परेशानी संभव है। प्रेम-संतान की स्थिति सुधार की तरफ है। व्यापार भी अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मीन राशि:
आय के नए-नए मार्ग बनेंगे। पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। यात्रा के योग बनेंगे और शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
