आज का राशिफल – 12 अक्टूबर 2026: जानिए कैसा रहेगा सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन
आज का राशिफल 12 अक्टूबर 2026
आज का राशिफल, ग्रहों की स्थिति: मंगल और गुरु कर्क राशि में, केतु सिंह राशि में और सूर्य कन्या राशि में हैं। बुध, शुक्र और चंद्रमा तुला राशि में हैं। चंद्रमा स्वाति नक्षत्र में है। इस नक्षत्र के स्वामी राहु हैं। चंद्रमा राहु के नक्षत्र में शुक्र और बुध के साथ संयोग कर रहे हैं और राशि तुला है। यहां यह कोई कॉन्ट्राडिक्टरी पोजीशन नहीं है। राहु, शुक्र और बुध के मित्र हैं।
यहां चंद्रमा की जो प्रकृति है, जो प्रवृत्ति है, वह राहु द्वारा गवर्न होगी। कालपुरुष का सप्तम भाव है। बस एक बात का ध्यान रखना है कि किसी का मान-मर्दन न हो। आपकी जो मानसिक चंचलता है, वह किसी को नुकसान न पहुंचा पाए। अपने पार्टनर के साथ जितना भी चंचल बनना हो, बनिए, अच्छी बात है। व्यापारिक स्थिति, दांपत्य और प्रेम के लिए उत्तम समय रहेगा। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं।
मेष राशि:
जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। स्वास्थ्य की स्थिति पहले से बेहतर है। प्रेम-संतान की स्थिति अति उत्तम है। व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
वृषभ राशि:
अनायास भी अपोजिटर पैदा होंगे आपके। स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानी हो सकती है। उदर और डाइजेशन सिस्टम से संबंधित परेशानी होगी। प्रेम में थोड़ी ऑकवर्ड सिचुएशन हो सकती है। अपोजिशन का सामना करना पड़ेगा। थोड़ा डिस्टर्बिंग टाइम है, कोई नुकसान नहीं होगा। व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मिथुन राशि:
भावनाओं में बहकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। प्रेम में तू-तू मैं-मैं का संकेत है। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक रहेगा, मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। व्यापार आपका बहुत अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कर्क राशि:
भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी स्ट्रगल के साथ होगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। गृह कलह के संकेत हैं। प्रेम, संतान और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
सिंह राशि:
व्यापारिक सफलता मिलेगी। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहने का संकेत है। प्रेम-संतान से दूरी रहेगी। व्यापार बहुत अच्छा रहेगा आपका। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
कन्या राशि:
धनागमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। निवेश करने के लिए उपयुक्त समय रहेगा। जुबान बड़ी अच्छी चलेगी आपकी, तो एक बहुत उत्तम समय का निर्माण हो रहा है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।
तुला राशि:
आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। थोड़ा ध्यान रखना होगा, क्योंकि कुछ नकारात्मक लोग भी आपके आकर्षण में आ जाएंगे, जिनको झेलना पड़ सकता है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। आनंददायक जीवन रहेगा। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि:
खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी, यद्यपि शुभ कार्यों में खर्च होगा। थोड़ा अज्ञात भय सता सकता है। जीवनसाथी के साथ थोड़ी दूरी दिख रही है। प्रेम-संतान और व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
धनु राशि:
आय के नए मार्ग बनेंगे। पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम है, लेकिन पहले से बेहतर है। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।
मकर राशि:
व्यापारिक सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। राजनीतिक लाभ होगा। पिता का साथ होगा। प्रेम-संतान और व्यापार अद्भुत रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशि:
भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान पहले से बेहतर होगा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मीन राशि:
बचकर पार कीजिएगा। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, चाहे स्वास्थ्य हो, चाहे प्रेम-संतान हो। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
