October 8, 2026

आज रायपुर और दुर्ग के दौरे पर रहेंगे CM विष्णुदेव साय, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

CM sai

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और दुर्ग में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान वे दुर्ग में ‘सेवा सेतु’ कार्यक्रम और रायपुर में राज्य स्तरीय रोजगार मेले में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री साय सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री निवास से दुर्ग के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12:10 बजे रविशंकर स्टेडियम, दुर्ग पहुंचेंगे, जहां वे दोपहर 12:10 बजे से 2 बजे तक आयोजित ‘सेवा सेतु’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से रायपुर लौटेंगे और दोपहर 3:15 बजे सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगे। यहां वे राज्य स्तरीय रोजगार मेले के कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शाम 4:25 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।