September 30, 2026

आईजी अजय यादव ने ली दोषमुक्त प्रकरणों की समीक्षा बैठक

DSc89263

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

राजनांदगांव – पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज के निर्देशन में आज पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय , राजनांदगांव में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के क्रिमिनल अपील क्रमांक 1485/08 गुजरात राज्य विरुद्ध किशन भाई में पारित आदेश के परिप्रेक्ष्य में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप वर्ष 2026 के माह – मई के 208 और जून के 187 कुल 395 दोषमुक्त प्रकरणों की विवेचना व अभियोजन कार्यवाही में हुई त्रुटियों की समीक्षा की गई समीक्षा के दौरान बैठक के दौरान 11 प्रकरण विवेचक त्रुटि और 28 अपील योग्य प्रकरण पाया गया। समीक्षा के दौरान पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव अजय कुमार यादव द्वारा आपराधिक प्रकरणों की प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचना , अभियोजन से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं तथा प्रकरणों के न्यायालय में सफलतापूर्वक निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही पर विस्तृत चर्चा की गई।

साथ ही संबंधित अभियोजन अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि न्यायालय लंबित प्रकरणों में प्रभावी पैरवी करते हुये दोषसिद्धि में बढ़ोत्तरी करने पर जोर दिया गया। बैठक में प्रभारी संयुक्त संचालक/उपसंचालक अभियोजन राजनांदगांव रेंज डी.के. जैन , उपसंचालक अभियोजन जिला कबीरधाम कुलरंजन कुजूर , सहायक जिला अभियोजन अधिकारी खैरागढ़ सुनील कुमार राठौर , सहायक जिला अभियोजन अधिकारी अंबागढ चौकी ललित साहू तथा पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती गीता वाधवानी , उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती नवी मोनिका पांडे उपस्थित रही।

You may have missed