September 2, 2026

स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ० शाम्भवी वाजपेयी अब रोज देंगी अपनी सेवायें

DSC308263

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रायगढ़ – जयेश मेडिकल धरमजयगढ़ के तत्वाधान में आज महिलाओं के लिये नि:शुल्क स्त्री रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शाम्भवी वाजपेयी द्वारा बड़ी संख्या में महिलाओं की नि:शुल्क जांच की गई और मरीजों ने स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठाया।

शिविर में स्त्री रोग के साथ ब्लड प्रेशर , शुगर , थायरॉइड , सामान्य सर्दी – बुखार , त्वचा रोगों की जाँच सुविधा हेतु क्षेत्रवासियों ने डॉक्टर वाजपेयी का आभार जताया। मरीजों की बढ़ती संख्या और मांग को देखते हुये डॉक्टर शाम्भवी वाजपेयी अब प्रतिदिन जयेश मेडिकल धरमजयगढ़ में पूर्वान्ह ग्यारह बजे से दोपहर एक बजे तक एवं शाम पांच बजे से सात बजे तक अपनी सेवायें देंगी। जिसमें सामान्य मौसमी बीमारियां सर्दी – बुखार , जुकाम , शुगर , ब्लड प्रेशर , त्वचा रोग सहित समस्त बीमारियों की चिकित्सा जाँच एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध रहेगी। उपरोक्त सुविधाओं से क्षेत्र में इलाज की सुविधाओं का विस्तार होगा एवं सभी इसका लाभ ले सकेंगे।

डॉक्टर शाम्भवी वाजपेयी द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिये विशेष निःशुल्क जांच चिकित्सा एवं परामर्श सदैव दिया जावेगा , जिससे उन्हें सामान्य प्रसव हेतु मार्गदर्शन मिल सके एवं स्वस्थ माँ – स्वस्थ बच्चा कैंपेन का इनका उद्देश्य पूरा हो सके। उन्होंने कहा हमारा उद्देश्य है कि क्षेत्र की हर महिला को बेहतर और निरंतर स्वास्थ्य सेवायें अपने ही शहर में मिलें। रोजाना विशेषज्ञ सेवा शुरू होने से मातृ स्वास्थ्य में निश्चित रूप से सुधार होगा।

You may have missed