June 21, 2026

बेमेतरा: रिश्वत लेते सहायक ग्रेड-02 कर्मचारी निलंबित, कलेक्टर ने की सख्त कार्रवाई

cropped-samachar-prishth-logo

सहायक ग्रेड-02 निलंबित

रिश्वतखोरी के मामले में कलेक्टर ने की कार्रवाई

रायपुर, 20 जून 2026, अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के बदले कथित रूप से रिश्वत लेने के मामले में बेमेतरा कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-02 विनय कुमार कुर्रे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम सिंघनपुरी निवासी दिलेश बंजारे ने 11 जून 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी कि अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र जारी करने के एवज में उनसे अनुचित रूप से राशि ली गई। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने जांच समिति गठित कर मामले की जांच कराई और शिकायत सही पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई की।