June 21, 2026

खनिजों के अवैध खनन एवं परिवहन का मामला, जेसीबी समेत नौ वाहन जब्त

cropped-samachar-prishth-logo

जेसीबी समेत नौ वाहन जब्त

खनिजों के अवैध खनन एवं परिवहन का मामला

रायपुर, 20 जून 2026, अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई के लिए कोरबा जिले में संचालित विशेष अभियान के तहत खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी, एक ट्रेलर, दो टीपर और पांच ट्रैक्टर समेत कुल नौ वाहन जब्त किए हैं।

खनिज विभाग की उड़नदस्ता टीम ने सीतामढ़ी, बरमपुर, कपाटमुड़ा, सुराकछार, बांकीमोगरा, तिलसरा और गुरसिया सहित विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान के दौरान गिट्टी, मिट्टी और रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन में लगे वाहनों को जब्त किया। जब्त वाहनों को बांकीमोगरा, रामपुर और बांगो थानों तथा रामपुर-कटघोरा स्थित खनिज जांच चौकी में रखा गया है।

खनिज विभाग के अनुसार अप्रैल से 15 जून 2026 तक जिले में अवैध उत्खनन के 12, अवैध परिवहन के 89 और अवैध भंडारण के 10 मामलों में कुल 18.70 लाख रुपये से अधिक की राजस्व वसूली की जा चुकी है। विभाग ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण और शासकीय राजस्व की सुरक्षा के लिए जांच-पड़ताल और कार्रवाई का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।