June 14, 2026

अंडर-18 एशिया कप विजेता हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

130626

अंडर-18 एशिया कप विजेता हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई, कहा – ‘युवा खिलाडि़यों की सफलता से बढ़ रहा छत्तीसगढ़ का मान’

रायपुर, 14 जून 2026: भारतीय अंडर-18 हॉकी टीम के एशिया कप विजेता सदस्य श्री अवि मानिकपुरी ने आज राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में हुई इस भेंट के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने सराही अवि की कड़ी मेहनत

मुख्यमंत्री श्री साय ने अंडर-18 एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत पर अवि मानिकपुरी को हार्दिक बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा, अनुशासन और कठिन मेहनत के दम पर न केवल प्रदेश, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी नाम रोशन कर रहे हैं।

उन्होंने अवि को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा, “आपकी यह उपलब्धि प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। यह साबित करता है कि संकल्प शक्ति और उचित अवसर मिलने पर छत्तीसगढ़ की प्रतिभाएं विश्व मंच पर अपनी पहचान बना सकती हैं।”

खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर रही सरकार

मु

ख्यमंत्री श्री साय ने आगे कहा कि राज्य सरकार खिलाडि़यों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जोर दिया कि प्रदेश में खेल अधोसंरचना (Sports Infrastructure) के विकास और खिलाडि़यों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने से युवाओं को आगे बढ़ने के नए अवसर मिल रहे हैं।

बिलासपुर के लिए गर्व का क्षण

उल्लेखनीय है कि बिलासपुर के रहने वाले अवि मानिकपुरी भारत के उभरते हुए हॉकी स्टार हैं। उन्होंने हाल ही में जापान में आयोजित अंडर-18 एशिया कप प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

इस मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ हॉकी संघ के अध्यक्ष श्री फिरोज अंसारी, महासचिव डॉ. मनीष श्रीवास्तव और अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्री मृणाल चौबे भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

You may have missed