June 7, 2026

नाबालिक से अनाचार करने का फरार आरोपी जेल दाखिल

DSC7626

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

जांजगीर चाम्पा – मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नाबालिक बालिका के साथ अनाचार के मामले में फरार आरोपी को थाना नवागढ़ पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।वहीं मामले के सहयोगी आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा चुका है।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय ने अरविन्द तिवारी को बताया कि फरार मुख्य आरोपी हिमांशु खूंटे उर्फ ईमानुयेन खूंटे ने पीड़िता के फोटो वीडियो को वायरल कर देने की धमकी देकर जबरन अनाचार किया तथा गत माह 19 मई की रात्रि में आरोपी अपने दोस्त आनंद चौहान के साथ पीड़िता के घर पहुंचा और उनको बुलाने लगा। जब पीड़िता बाहर आई और मना की तो उसके साथ आरोपी मारपीट कर वहां से भाग गया। जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 169/2026 धारा 64(2) , 3(5) बीएनएस 4 , 6 पास्को एक्ट कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुये थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये सहयोगी आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है। वहीं मुख्य फरार आरोपी हिमांशु खूंटे उर्फ ईमानुयेन खूंटे जो घटना दिनांक से फरार चल रहा था। जिसको मुखबिर सूचना से हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उनके द्वारा जुर्म स्वीकार किया गया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना नवागढ़ पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मणिकांत पांडेय थाना प्रभारी नवागढ़ , सहायक उप निरीक्षक नजीर हुसैन एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी –

हिमांशु खूंटे उर्फ ईमानुयेन खूंटे उम्र 20 वर्ष निवासी – पथर्रा , थाना – नवागढ़ , जिला – जांजगीर चाम्पा (छत्तीसगढ़)।