June 9, 2026

पूर्व सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता गोपाल व्यास का 93 साल की उम्र में निधन

071124

छत्तीसगढ़ से पूर्व सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता गोपाल व्यास का 93 साल की उम्र में निधन

रायपुर। छत्तीसगढ़ से पूर्व राज्यसभा सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता गोपाल व्यास का 93 साल की उम्र में निधन हो गया। गोपाल व्यास बीजेपी के सीनियर लीडर थे। व्यास 1975 से 1977 तक आपातकाल के समय रायपुर की जेल में बंद रहे थे। वहीं कुछ दिन पहले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें सदस्यता दिलाई थी

गोपाल व्यास (जन्म 15 फरवरी 1932) भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्य सभा सांसद गोपाल व्यास का आज सुबह निधन हो गया। गोपाल व्यास RSS के वरिष्ठ कार्यकर्ता थे। आपातकाल के समय जेल में रहें थे गोपाल व्यास बीजेपी के सीनियर लीडर थे। वे 1975 से 1977 तक आपातकाल के दारौन रायपुर की जेल में रहे। राज्यसभा में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने वाले भारतीय संसद के सदस्य थे.वे जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के पूर्व छात्र हैं। वे 13 फरवरी 2019 को राज्यसभा से सेवानिवृत्त हुए।