June 19, 2026

सरकार की नीतियों से दरिंदों के हौसले बुलंद हो रहे हैं – वंदना राजपूत

061125

अपराध के मामले में राजधानी रायपुर प्रदेश में सबसे आगे

प्रतिदिन 9 से 10 महिलाएं हवस का शिकार हो रही है

पीड़ित महिलाओं को प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज करवाने में भी संघर्ष करना पड़ता है

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने भाजपा सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में धरसीवा के अंतर्गत फार्म हाउस में एक महिला के साथ गैंगरेप जैसे घिनौनी घटना को अंजाम दिया गया। सरकार की नीतियों से दरिंदों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के ट्रिपल इंजन की सरकार में महिलाएं बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है।

राजधानी रायपुर के हर मोहल्ले में महिलाओं के साथ अनाचार, अत्याचार और बलात्कार की घटनाएं घटित हो रही है। पीड़ित महिलाओं को प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज करने में भी बहुत ज्यादा संघर्ष करना पड़ता है। कितनी बड़ी विडंबना है, महिला सुरक्षा की बात करते हैं लेकिन पीड़ित महिलाओं को न्याय नहीं मिल पाता है। थाना में यदि प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज भी हो जाता है लेकिन जैसे धारा लगाना चाहिए वैसा धारा नहीं लगता जिनके कारण आरोपी बड़े आसानी से छूट जाते हैं जिनके कारण उनके हौसले और बुलंद हो जाता है और लगातार हृदय विदारक घटना को अंजाम देते हैं। अपराधियों में पुलिस का ख्वाब क्यों नहीं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में अपराधों के मामले में राजधानी रायपुर प्रदेश सबसे आगे है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि सिर्फ बलात्कार ही नहीं हत्या लूट अपहरण चाकू बाजी जैसे अपराधों के मामले में रायपुर प्रदेश में सबसे आगे हैं। प्रदेश में प्रतिदिन 9 से 10 महिलाएं हवस का शिकार हो रहे हैं।

You may have missed