June 21, 2026

विकलांग कलाकारों की प्रतिभा को मिलेगा मंच, कल रायपुर में होगा अलौकिक डिवाइन एनर्जी सम्मान

a43f38db-d815-4a9f-9ea8-788f8a6d7042

इतेश सोनी/जगन्नाथ बिसोई

इतेश न्यूज़ सर्विस रायपुर – राजधानी रायपुर में 5 अक्टूबर को आयोजित होने जा रहा अलौकिक डिवाइन एनर्जी छत्तीसगढ़ कला रत्न सम्मान इस बार खास वजह से सुर्खियों में है। मंच पर पहली बार विशेष रूप से विकलांग प्रतिभागियों को अपनी कला दिखाने का अवसर दिया जा रहा है। यह आयोजन न सिर्फ सामान्य कलाकारों के लिए बल्कि दिव्यांग प्रतिभाओं के लिए भी प्रेरणा का मंच साबित होगा। इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि दृष्टिहीन (आंखों से न देख पाने वाले) कलाकार भी सिंगिंग प्रतियोगिता में अपनी आवाज़ का जादू बिखेरेंगे। आयोजकों का मानना है कि प्रतिभा किसी शारीरिक कमी की मोहताज नहीं होती और कला ही वह माध्यम है जो सबको बराबरी का मंच प्रदान करता है। विकलांग प्रतिभागियों के इस साहस और जुनून को दर्शक खुले दिल से सराहेंगे।

आयोजिका ममता पटेल ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ की संस्कृति और कला को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। उन्होंने कहा कि इस बार मंच पर दिव्यांग कलाकारों की भागीदारी आयोजन को और भी ऐतिहासिक बना देगी। यह मंच बच्चों से लेकर युवाओं और वरिष्ठों तक सभी को अपनी छिपी हुई कला दिखाने का अवसर प्रदान कर रहा है। इस आयोजन में अलौकिक वेशभूषा रैंप वॉक, मेहंदी, मेकअप, डांस और सिंगिंग जैसी प्रतियोगिताएं होंगी, जिनमें दिव्यांग प्रतिभागी भी अपनी उपस्थिति से समाज को नई दिशा देंगे। यह पहल न सिर्फ एक कार्यक्रम है बल्कि एक सामाजिक संदेश भी है कि अगर आत्मविश्वास और प्रतिभा है तो कोई बाधा बड़ी नहीं होती।