June 6, 2026

रायगढ़ में करंट की चपेट में आने से एक साथ तीन हाथियों की मौत

DSC2610241

रायगढ़। रायगढ़ के धरमजयगढ़ वनक्षेत्र में आज हाई वोल्‍टेज करंट की चपेट में आने से एक साथ 3 हाथियों की मौत हो गई है।

वन विभाग के अनुसार रायगढ़ वन क्षेत्र में हाथियों का एक दल घुम रहा है। दल में करीब 140 हाथी हैं। इनमें करीब 36 नर, 34 बच्‍चे और 72 मादा हाथी शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि हाथियों के दल पर आज सुबह वन क्षेत्र में 11 केवी बिजली लाईन टूटकर गिर गई।

इससे उसकी चपेट में आने से तीन हाथियों की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही वन विभाग और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची है।

You may have missed