रात में डिनर कर खेत में आराम कर रहा था विशालकाय सांप…रात में डिनर कर खेत में आराम कर रहा था विशालकाय सांप
रात में डिनर कर खेत में आराम कर रहा था विशालकाय सांप…रात में डिनर कर खेत में आराम कर रहा था विशालकाय सांप
अजगर सांप ने धान के खेत में एक बकरी को निगल लिया। ग्रामीणों ने यह मंजर देखा तो उनकी आंखे फटी रह गई। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सर्प मित्र ने सांप का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया है।
यह पूरा मामला मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले का है। जहां नरवर के ग्राम भैंसा गनेटा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक अजगर ने धान के खेत में बकरी को निगल लिया। अजगर की लंबाई करीब 22 फुट बताई जा रही है, जिसका वजन लगभग 50 किलो है। पहली बार इतना लंबा अजगर देख ग्रामीण भी दंग रह गए। यह मंजर देख घबरा गए और तुरंत नरवर के रहने वाले सर्प मित्र सलमान पठान को जानकारी दी।
सूचना मिलते ही सर्प मित्र सलमान रात 10 बजे गांव पहुंचे और आधे घंटे की कड़ी मशक्ककत के बाद अजगर को धान के खेत से बाहर निकाला। वहीं सर्प मित्र सलमान ने अजगर को सुरक्षित पकड़कर जंगल में ले जाकर छोड़ दिया है। सांप के रेस्क्यू का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
