June 6, 2026

CM विष्णुदेव साय नवाखानी मिलन समारोह एवं भवन लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए

210925

CM विष्णुदेव साय नवाखानी मिलन समारोह एवं भवन लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए

जगदलपुर। 22 सितंबर से लागू हो रहे प्रदेश में जीएसटी 2.0 को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इसका सब जगह असर दिखेगा। जीएसटी के जो 4 स्लैब थे, उसको घटकर के 2 किया गया है। अब केवल 5 और 18 प्रतिशत का स्लैब है। पहले जो 28 प्रतिशत था, वह घटकर 18 हो गया है. इस तरह से 10 प्रतिशत की कटौती है।

जीएसटी रिफार्म को लेकर कहा कि इससे उद्योग-व्यापार में लाभ होगा, और हमारे अन्नदाता किसान भाइयों को भी बहुत लाभ होगा। कृषि उपकरण, कीटनाशक की कीमत काफी कम होगी, जिससे कृषि की लागत भी कम होगी, और किसानों को फायदा होगा। वहीं भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आज भी दिलचस्प मुकाबला होगा. आज इंडिया जीतेगी। इस दौरान बस्तर प्रवास को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि दो समाज के कार्यक्रम हैं। सामाजिक भवन का उद्घाटन है।

You may have missed