October 1, 2026

डेड इकोनॉमी पर भारत की प्रतिक्रिया से 30 अमेरिकी कंपनियां प्रभावित होगी

120825

डेड इकोनॉमी पर भारत की प्रतिक्रिया से 30 अमेरिकी कंपनियां प्रभावित होगी

नई दिल्ली, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कभी भारत को ‘टैरिफ किंग’ तो कभी ‘डेड इकोनॉमी’ कहते हैं, वैसे भारत और अमेरिका के बीच आज के दौर में अच्छे रिश्ते हैं, खासकर कारोबार के मोर्चे पर. मौजूदा दौर में भारत अमेरिका का सबसे बड़ा कारोबारी पार्टनर है. लेकिन टैरिफ को लेकर ट्रंप लगातार भारत पर दबाव बना रहे हैं. भारत पर कुल 50 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया है. जिसमें 25 फीसदी पेनॉल्टी के तौर पर लगाया गया है. ट्रंप का कहना है कि भारत रूस से ट्रेड क्यों करता है, खासकर तेल और हथियार खरीद को लेकर ट्रंप भारत पर निशाना साध रहे हैं.

भारत का सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) है. वित्तीय वर्ष 2024-25 में, भारत और अमेरिका के बीच कुल द्विपक्षीय व्यापार (निर्यात और आयात) 131.84 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा. इस दौरान भारत ने अमेरिका को 86.51 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निर्यात किया और 45.33 बिलियन अमेरिकी डॉलर का आयात किया. भारत ने मुख्य तौर अमेरिका को फार्मास्यूटिकल्स, रत्न-आभूषण और टेक्नोलॉजी एक्सपोर्ट किया. जबकि आयात में कच्चा तेल, कोयला और विमान के पुर्जे शामिल हैं. पिछले कई वर्षों से अमेरिका लगातार भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार रहा है.