मनेन्द्रगढ़ में होगा भव्य “लुक एंड लर्न सेमिनार एवं अवॉर्ड शो”, ब्यूटी और टैलेंट का मिलेगा साझा मंच
इतेश न्यूज़ सर्विस, छत्तीसगढ़।ममता ब्यूटी अकादमी एवं स्टार स्टूडियो की ओर से मनेन्द्रगढ़ में एक दिवसीय “लुक एंड लर्न सेमिनार एवं अवॉर्ड शो” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष कार्यक्रम 30 जुलाई, दिन बुधवार को आयोजित होगा। कार्यक्रम की आयोजिका ममता पटेल हैं, जिनके साथ आयोजक के रूप में कमाल सारथी भी शामिल हैं।
इस आयोजन के तहत ब्यूटी फील्ड से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर एक एजुकेशनल सेमिनार रखा जाएगा, जिसमें प्रतिभागियों को कुछ नया सीखने और खुद को निखारने का मौका मिलेगा। वहीं, छत्तीसगढ़ के युवाओं को अपनी प्रतिभा को मंच देने का यह सुनहरा अवसर भी होगा।

प्रतियोगिताएं जो कार्यक्रम में आयोजित की जाएंगी:
• रनवे वॉक
• ब्राइडल कॉम्पटीशन
• ड्रेस डिजाइनिंग कॉम्पटीशन
• मेहंदी आर्ट कॉम्पटीशन
• सिंगिंग
• डांसिंग
• पोस्टर मेकिंग कॉम्पटीशन
इस कार्यक्रम की विशेष बात यह है कि इसमें छत्तीसगढ़ के चर्चित फिल्म अभिनेता श्री किरीति प्रकाश जैसवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जो सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करेंगे।
यह आयोजन जहां सौंदर्य क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई प्रेरणा और दिशा देगा, वहीं उभरते टैलेंट्स के लिए एक प्रभावशाली मंच साबित होगा।
इस कार्यक्रम के मीडिया पार्टनर हैं – “इतेश न्यूज़ सर्विस”, जो छत्तीसगढ़ की मशहूर मीडिया PR कंपनी है। इसके फाउंडर इतेश सोनी व उनकी टीम के प्रमुख सदस्य जगन्नाथ बिसोई स्वयं कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे और सम्पूर्ण आयोजन की समाचार कवरेज करेंगे।
