June 14, 2026

नाबालिक बालिका से अनाचार करने का आरोपी जेल दाखिल

DSc3725

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

जांजगीर चाम्पा – नाबालिक बालिका से अनाचार करने के आरोपी को नवागढ़ पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव ने अरविन्द तिवारी को बताया कि आरोपी द्वारा नाबालिक बालिका के साथ जबरन अनाचार करने की सूचना रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध विगत दिवस 30 जून को धारा 64(2) बीएनएस 4 , पास्को एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा आरोपी को पकड़ा गया। जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उन्होंने जुर्म करना स्वीकार किया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से नवागढ़ पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी नवागढ़ , महिला प्रधान आरक्षक स्वाती गिरोलकर , आरक्षक श्याम कुमार शांते , रमेश भारद्वाज एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी –

राजेन्द्र कुमार घसिया उम्र 21 वर्ष निवासी – नाथूवा पारा नवागढ़ , थाना – नवागढ़ , जिला – जांजगीर चाम्पा (छत्तीसगढ़)।