June 14, 2026

डिजिटल अस्टेट कर सायबर फ्राड करने के चार आरोपी गिरफ्तार

DSC166251

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

दुर्ग – स्वयं को सीबीआई अधिकारी बताकर गिरफ्तारी का भय दिखाते हुये अलग – अलग खातों व किश्तों में लाखो रूपये की ठगी करने के चार आरोपियों को नेवई थाना पुलिस ने उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार प्रार्थिया नम्रता चन्द्राकर निवासी प्रगति नगर रिसाली के द्वारा थाना नेवई में आवेदन पेश किया गया कि विगत माह 29 अप्रैल को मोबाईल 8473927649 , 7077631410 एवं 7818090229 के धारक द्वारा स्वयं को सीबीआई अधिकारी बताकर आवेदिका के पिता को वीडियो काल कर उनके नाम का केनरा बैक के खाता को नरेश गोयल को बेचे हो , जिसमें दो करोड़ रूपये का मनी लांड्रिंग हुआ है। उनका सहयोग करने कहकर सभी सदस्यों की संपत्ति की सारी जानकारी लेकर , गिरफ्तारी का भय दिखाकर अलग – अलग खाते व किस्तों में 29 अप्रैल 2025 से 29 मई 2025 के मध्य 54,90,000 रूपये छलपूर्वक जमा कराकर ठगी किया है। आरोपियों के विरुद्ध थाना नेवई में अपराध क्रमांक 156/ 25 धारा 318(4) बीएनएस 67 (डी) आई.टी.एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी मोबाईल धारक एवं लाभार्थी बैक खाता धारक की तकनीकी सहायता से एवं बैक से जानकारी प्राप्त की गई। आरोपी लखनउ उत्तरप्रदेश का होना पाये जाने पर आरोपी की पतासाजी हेतु टीम रवाना की गई। लखनऊ में संदेही दीपक गुप्ता , राजेश विश्वकर्मा , कृष्ण कुमार , शुभम श्रीवास्तव की पतासाजी कर प्रकरण के संबंध में पूछताछ की गई। पूछताछ में उन्होंने बताया आरोपी कृष्ण का परिचय सोहित के माध्यम से शुभम श्रीवास्तव से हुआ।‌ आरोपी दीपक गुप्ता कृष्ण कुमार का दोस्त है जिसने बताया कि मोहल्ले का निवासी राजेश विश्वकर्मा का यूनियन बैक शाखा पी.एन. रोड लखनऊ में है। जिसने फ्राड के रकम के लिये अपने खाता को दिया एवं धोखाधड़ी में सहयोग करने के लिये तैयार हुआ। राजेश के यूनियन बैक खाता में 29 मई 2025 को नौ लाख रूपये फ्राड का रकम आया , जिसे राकेश द्वारा सेल्फ चेक के माध्यम से रकम को निकलकर राजेश कृष्णा , और दीपक को शुभम ने कमीशन के तौर पर छत्तीस हजार रूपये दिया और शेष आठ लाख चौसठ हजार रूपये अपने पास रखा और अपने अन्य साथी लाईक , राज , फबैलो और उज्जवल को अपना कमीशन लेकर दिया। आरोपियों से घटना प्रयुक्त मोबाईल एवं आधार कार्ड को विधिवत जप्त किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर अन्य जानकारी हेतु पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक आनंद शुक्ला थाना प्रभारी नेवई , उपनिरीक्षक सुरेन्द्र तारम , सउनि रामचंद्र कंवर , प्रधान आरक्षक सूरज पांडेय , आरक्षक रवि बिसाई एवं सायबर टीम का महत्तवपूर्ण योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपीगण –

दीपक गुप्ता उम्र 19 वर्ष निवासी थाना हजरत ‍गंज , राजेश विश्वकर्मा उर्फ राजू पेंटर उम्र 36 वर्ष निवासी थाना हजरत गंज , कृष्ण उर्फ कृष उम्र 19 वर्ष निवासी थाना हजरत गंज और शुभम श्रीवास्तव उम्र 25 वर्ष निवासीत्रिवेणी नगर लखनऊ ( उत्तरप्रदेश)।