अहमदाबाद विमान दुर्घटना : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ,राज्यपाल श्री डेका ने गुजरात में हुई विमान दुर्घटना पर जताया गहरा शोक
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ,राज्यपाल श्री डेका ने गुजरात में हुई विमान दुर्घटना पर जताया गहरा शोक
रायपुर ,मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुजरात के अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना को अत्यंत हृदयविदारक और दुखद घटना बताया है। उन्होंने इस भीषण दुर्घटना में मृत यात्रियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल और शक्ति प्रदान करने की कामना की है।
एयर इंडिया विमान हादसे पर राज्यपाल श्री डेका ने गहरा शोक व्यक्त किया
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने अहमदाबाद से लंदन जा रहे एयर इंडिया के यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने एवं यात्रियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री डेका ने इस हादसे को अत्यंत पीड़ा दायक बताते हुए दिवंगत यात्रियों के प्रति अपनी संवेदना प्रगट की है।
राज्यपाल ने कहा कि इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी मृतात्माओं कोे ईश्वर शांति प्रदान करें एवं उनके परिजनों को इस विकट परिस्थिति में धैर्य एवं संबल प्रदान करें। श्री डेका ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
