June 17, 2026

दवा विक्रेता संघ बीरगांव द्वारा कार्यशाला का आयोजन

DSC10625

विल्की मेडिकार्ट एप व सीसीटीवी के बारे में दी गई जानकारी
सभी केमिस्ट शॉप में सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य

रायपुर। दवा विक्रेता संघ बीरगांव द्वारा 10.मई, मंगलवार को लिटिल सीड्स पब्लिक स्कूल उरला में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नंदलाल देवांगन (महापौर नगर पालिका निगम बीरगांव एवं अध्यक्ष दवा विक्रेता संघ बीरगांव) के द्वारा किया गया । कार्यक्रम में संगठन के 80केमिस्ट साथियों की उपस्थिति रही।
कार्यशाला में विल्की मेडिकार्ट के डायरेक्टर म. राईन की उपस्थिति में एम.डी.अलिशेर ने विल्की मेडिकार्ट ऐप के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में ड्रग ऑफिस द्वारा एक सूचना जारी की गई थी जिसमें सभी केमिस्ट शॉप में सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य किया गया। इस पर भी संगठन द्वारा एक प्राइवेट कंपनी को आमंत्रित किया गया, जिसमें सीसीटीवी के बारे में जानकारी में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन सचिव परमानंद पटेल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के पश्चात भोजन की व्यवस्था रखी गई।