June 6, 2026

छत्तीसगढ़ में आज फिर तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल

Barish

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते दिन तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश हुई. आज भी प्रदेश के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग के 3 जिलों में अगले 3 घंटों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है.
मौसम विभाग के अनुसार, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में सुबह 10:30 तक अचानक तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. इन तीनों जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही सरगुजा जिले के कई हिस्सों में भी बारिश की संभावना है. सरगुजा संभाग में मौसम विभाग ने 30-40 किलोमीटर की स्पीड से हवा चलने की संभावना जताई है.

तापमान में 2-3 डिग्री तक होगी गिरावट

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 24 घंटों के बाद उत्तर व मध्य छत्तीसगढ़ के अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है.
बीते दिन प्रदेश में सबसे अधिक तापमान राजधानी रायपुर में 41.4°C दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.2°C दुर्ग में दर्ज किया गया.

राजधानी में आज मौसम का मिजाज

राजधानी रायपुर में आज सुबह से बादल छाए हुए हैं. राजधानी समेत रायपुर जिले के कई हिस्सों में भी आज गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 41°C और 29°C के आसपास रहने की संभावना है.

You may have missed